पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-
बेतिया: भाजपा संगठन जिला के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए बेतिया में प्रथम आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी कार्यसमिति सदस्यों ने आलोक भारती चौक पर फुलवर्षा के साथ गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। रमना मैदान स्थित न्यू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यसमिति बैठक के दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष का अंगवस्त्र, फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया। आगामी 2 सितंबर से शुरू हो रहे देशव्यापी भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों को उचित मार्गदर्शन दिया। मंच पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ संजय जायसवाल, केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार सरकार की पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री रेणू देवी, जिला के प्रभारी मंत्री जनक राम समेत जिले के सभी विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मौयुद रहे।
इस मौके पर जिला संयोजक डॉ उमेश कुमार, कार्यसमिति सदस्य राजन पूषण, विवेक कुमार राय, प्रकाश कुमार, अतुल कुमार पांडेय, विकाश ठाकुर, विजय प्रसाद, रोमेल सोनी, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, लालबाबू बैठा, सूरज पटेल, अखिलेश प्रसाद, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।





Recent Comments