शिक्षकों के लेट लतीफी से खिन्न छात्रों एवं ग्रामीणों ने बीआरसी तथा थाना पर किया हंगामा
पानापुर (सारण)शनिवार को थानाक्षेत्र के मध्य विद्यालय धेनुकी के सैकड़ों बच्चे एवं ग्रामीण पानापुर पहुंचकर प्रखण्ड कार्यालय, बीआरसी कार्यालय तथा के समक्ष काफी शोर शराबा किए।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिए आवेदन में छात्रों तथा ग्रामीणों ने शिक्षकों पर कई आरोप लगाए हैं ।उनका कहना है कि शिक्षक मनमाने ढंग से जब चाहे आते जब चाहे चले जाते हैं ।महिला शिक्षिकाएॅ एक जगह बैठ जातीं हैं तथा वर्ग में पढ़ाने नहीं जातीं हैं ।जब पढ़ाने को कहते हैं तो डाॅटकर भगा देतीं हैं ।खुद आपस में बातें करते-करते गाली गलौज भी करनी लगती हैं ।अतः इन सभी शिक्षिकाओं का सामूहिक स्थानांतरण किसी अन्य विद्यालय में किया जाय।