नामांकन कराने आये प्रत्यासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनपुर —- सोनपुर प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय परिसर इन दिनों प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के प्रत्याशी एवं समर्थकों को उभरती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन चाक- चौबंद व्यवस्था में जुटी हुई है । प्रशासन के देखरेख में प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं । पंचायत चुनाव नामांकन के पाँचवे दिन ही विभिन्न पदों पर उतरने के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में सोनपुर व दिघवारा के जिला परिषद के कुल 3 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया । इस बात की जनकारी अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सोनपुर प्रखंड के भाग 46 -1 हुसना वानो ,भाग 47 –1 उम्मीदवार जबकि दिघवारा क्षेत्र संख्या 44 से 1 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है कुल जिलापरिषद 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया । वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि मुखिया 27 , पंचायत समिति 35 सरपंच 27 ,वार्ड सदस्य 278 , पंच 143 प्रत्याशी यानी कुल 5 10 पदों के उम्मीदवारों प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र शंति पूर्ण तरीके से प्रत्यासियो ने अपना- अपना पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया । इस पंचायती राज चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर समाज की सेवा करने के लिए अपना उम्मीदवारी के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया । वही पंचायती राज पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार व नाजीर शुशील कुमार ने बताया कि मुखिया 4 समिति 7 सरपंच 7 वार्ड सदस्य 4 पंच 10 कुल 32 प्रत्याशी ने अपना एनआर कटाया है । इस पंचायत चुनाव में पदाधिकारी से लेकर कर्मियों ने अपने कर्तव्य को बड़ी बेवकूफी से पालन करते हुए नामांकन से लेकर मतगणना तक शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दिन रात बेचैन दिख रहे हैं । इस नामांकन प्रक्रिया में भारी संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनाती की गई थी ।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि इस्माइलचक के मुखिया प्रत्यासी के उमीदवार राजू राम उर्फ़ राजीव कुमार पिता जगाधर राम उर्फ़ राजेश्वर प्रसाद राम ग्राम इस्मालचक थाना सोनपुर जिला सारण को शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय सोनपुर से नामांकन के दौरान इन को गिरफ्तार किया गया है । इन के उपर आर्म्स एक्ट तथा मारपीट का पूर्व में केस दर्ज 2019 का था ।