पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का आरोपित संजय साह गिरफ्तार

img_6469”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:-पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के आरोप परिवारजनों ने लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के आवेदन पर कांड संख्या 23/18 दर्ज किया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने दी।

इस संबंध में पीड़ित परिवार ने आवदेन दिया है, जिसमें बताया है कि चार दिन पूर्व की घटना है। परिवार के लोगों ने विलंब से आवेदन दिया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के आरोपित संजय साह को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। दिए आवेदन में बताया है कि मेरी पुत्री बीते 27 जनवरी की देर संध्या शौच के लिए घर से बाहर निकली ही थी कि ग्रामीण दीपक साह, संजय साह, लक्ष्मी साह व बिशर साह के द्वारा बगलगीर प्रेम साह के खाली पड़े मकान में ले जाकर सामूहिक रूप से छेड़छाड़ किया ।