प्रवासी मढौरा वासियों ने कहा कि बचपन यहीं बीता है यहां के मिट्टी से है प्यार…स्वागत में साईं संध्या भजन का हुआ आयोजन
ロ मढौरा मे हो रहा है सुखद एहसास,एक बार फिर से यह जगह हुआ गुलजार

मढ़ौरा (सारण):
प्रवासी मढ़ौरावासी को मढ़ौरा में देखकर सुखद एहसास हो रहा है I ऐसा लग रहा है जैसे मढ़ौरा फिर से पहले वाले दिनों में लौट गया है I यह बात स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने मढ़ौरा नगर क्षेत्र के वार्ड 13 में वार्ड पार्षद मीरा देवी द्वारा आयोजित प्रवासी मढ़ौरावाशी मिलन कार्यक्रम में कही I

बता दे कि वर्षो पूर्व मढ़ौरा में चल रही चीनी मिल सहित चार फैक्ट्री में देश के अलग अलग हिस्सों से काम करने वाले यहा रखते थे I फैक्ट्री के बंद होने के बाद कई लोग वापस अपने घर लौट गये या काम को लेकर दुसरे प्रदेशों में चले गये I इन लोगों का काफी समय मढ़ौरा में गुजरने के कारण यहां से लगाव नहीं कम नहीं हो सका था I इसी लगाव से जुड़ कर करीब एक दर्जन परिवार समूह बनाकर मढ़ौरा पहुंचा था I
ロ कई ने कहा कि बचपन यही बीता है यहां के मिट्टी से है प्यार:-
अपने बीते दिनों की याद को ताजा करने फिर से मढ़ौरा के मिल एरिया में पहुंचे वर्षो से दिल्ली में रह रहे मुद्दित कौशिक उर्फ सिम्मू ने कहा कि यही बचपन बिता है, यहां के मिट्टी से प्यार है I पिता जी चीनी मिल में इंजिनियर थे यहां के लोग गलियों से पहचान पुराना है I जयपुर से पहुंचे पियूष अग्रवाल, हर्ष मिश्रा, झुंझुनू से अनिल साह ने कहा कि पिता जी के साथ यहां रहते थे, पढाई लिखाई के साथ खेल कूद सब यही हुआ I यहां के मिट्टी में उनकी याद छुपी है I कोलकता से पहुंची येत्रैयी भटचार्या, वप्रोवर्त सेन गुप्ता ने कहा कि यह वह जगह है जहां से उनका जन्म और बचपन गुजरा यहां आकर मन को सुकून मिल रहा है I वे बार बार यहां आना चाहेंगी I
ロ स्वागत में साईं संध्या भजन का हुआ आयोजन:-
प्रवासी मढ़ौरावाशी के स्वागत में वार्ड पार्षद मीरा देवी ने मंगलवार की संध्या साईं भजन का आयोजन किया I संध्या भजन कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय, नगर मुख्य पार्षदललन राय, उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय ने दीप प्रज्वलित कर किया I इस अवसर पर विधायक ने सभी प्रवासी मढ़ौरावाशी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया I वार्ड पार्षद मीरा देवी ने विधायक, मुख्यपार्षद, उपमुख्य पार्षद , पार्षद रंजित सिंह को पगड़ी और तलवार भेट कर उनका अभिनन्दन किया I संध्या साईं भजन में पटना से पहुंची सरोज तिवारी ने साईं भजन की मोहक पप्रस्तुति दी I भजन में सरोज तिवारी की मनमुग्ध कर देने वाली आवाज से सभी भक्ति रस में डूबता रहे I इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि रोहित भरद्वाज, राहुल भरद्वाज, रविशंकर सिंह, नबी अहमद, पार्षद अमरजीत प्रसाद , जितेन्द्र साह, पार्षद प्रतिनिधि संभु महतों बटलू सिंह, भावलपुर मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह, रणधीर सिंह सहित अन्य लोग और श्रद्धालु साईं भक्त उपस्थित थे
ロसाभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण