सोनपुर । प्रखंड के मजदूर का रेनुकोट में निधन
सोनपुर प्रखंड के नयागाँव बहेरवागाछी निवासी अर्जुन महतो पिता जगलाल महतो रेनुकोट में मछली पालन में मजदूरी किया करते थे। अचानक उनके डूब जाने की खबर ने पत्नी रामदेई देवी और परिवार समेत पूरे गाँव मे मातम छा गया। मृत अपने पीछे 3 छोटे-छोटे बच्चे को छोड़ गए है। ये परिवार बेहद ही गरीब परिवार है ऐसे में 3 छोटे-छोटे बच्चों का पालन पोषण अब कैसे होगा ये एक चिंता का विषय बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता भाई मोहम्मद नुरैन ने हरसंभव मदद का अस्वासन दिया।




Recent Comments