तरैया में देशी शराब बेचते तीन धराये, गये जेल
तरैया(सारण):23.07.2018।
थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नशाबंदी अभिया के तहत थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने छापेमारी किया।जिसमें दो गाँवो में देशी शराब बेचते तीन लोग शराब के साथ पकड़े गए।जिसमे फेनहारा टोला निवासी घोघा राउत 05 लीटर दारू के साथ एवं फेनहारा गद्दी निवासी राजदेव प्रसाद 05 लीटर दारू के साथ पकड़े गये।वही छपिया बिनटोली निवासी दुखन राउत भी 05 लीटर दारू के साथ पकड़े गये।जिनपर उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि फेनहारा शायर माता के पास और छपिया बिनटोली में कुछ लोगो द्वारा अवैध शराब की बिक्री हो रही है।जिसके आलोक में छापेमारी के दौरान तीन लोग उक्त स्थल से दारू के साथ पकड़े गए है।जिन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments