
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। नट गिरोह का सदस्य जो पटना से आकर सोनपुर क्षेत्र में अपराधी घटना का अंजाम देने के लिए आ रहा था. इसी बीच पहलेजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय नट गिरोह के दो सदस्यों को घराबंदी कर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 2.7.26 के रात्रि में पहलेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी सेतु पुल चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद किया है, जबकि गिरोह के तीन अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
पहलेजा थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने गुरुवार शाम को बताया कि पुलिस को गिरोह की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जेपी सेतु पुल चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक स्कार्पियो (वाहन संख्या BR 01 AX 0011) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें गिरोह के सदस्य सवार थे। पुलिस की घेराबंदी के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य मौके से भाग निकले।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गोरख नट उर्फ कनकट, पिता स्व. प्रसाद नट, निवासी खगौल पुल के नीचे, थाना खगौल, जिला पटना दुसरा करण नट, पिता स्व. शंकर नट, निवासी सेबरी नगर, थाना रूपसपुर, जिला पटना शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी गोरख नट का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके विरुद्ध पहलेजा थाना कांड संख्या 109/26 (दिनांक 16/05/26) के तहत बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं करण नट के खिलाफ गोपालगंज टाउन थाना कांड संख्या 644/25 तथा धनरुआ थाना कांड संख्या 562/24 में भी मामले दर्ज हैं।
पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Recent Comments