
कला संस्कृति मंत्री ने चिरांद के पुरातात्विक स्थल का किया निरीक्षण
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
#कुषान काल के पुरातात्विक स्थल से खुदाई मे मिले अवशेषों को संरक्षित करने का दिया निर्देश-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
#पुरातात्विक स्थल पर और खुदाई कराने की बात कही-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के चिरांद गाँव स्थित पुरातात्विक स्थल का सुबे के कला संस्कृति मंत्री श्री कृष्ण कुमार ऱिषी ने निरिक्षण किया । इस क्रम मे उन्होंने खुदाई स्थल , खुदाई स्थल के बगल मे निर्माणाधीन ऐतिहासिक प्राग पार्क एवं गंगा किनारे कटाव स्थल का भी निरिक्षण किया साथ ही उन्होंने रसिक सीरोमणी अयोध्या मंदिर का भी दर्शन किया ।
निरिक्षण के बाद उन्होंने ने कहा कि चिरांद नदी घाटी का विश्वस्तरीय दुर्लभ ऐतिहासिक स्थल है जहाँ लगातार सभ्यता एवं संस्कृति का अवशेष मिलते रहे है । उन्होंने कहा कि चिरांद कुषान काल मे कितना विकसित था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की 2000 हजार साल पहले भी यहाँ जल प्रबंधन एवं अटैच लैट्रिन बाथरुम था जिसका अवशेष खुदाई मे प्राप्त हुए है ।
इस अवसर पर उन्होंने निर्माणाधीन ऐतिहासिक प्राग पार्क की चारदिवारी को और ऊँचा करने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया साथ ही खुदाई स्थल के आस पास और खुदाई कराने , साफ सफाई एवं खुदाई मे मिले अवशेषों को संरक्षित करने का भी निर्देश दिया ।
उक्त अवसर पर चिरांद विकास परिषद के सदस्यों द्वारा मंत्री को एक ज्ञापन दिया गया जिसमे चिरांद मे महोत्सव कराने की माँग की गयी जिसपर मंत्री जी ने आश्वासन दिया की जल्द ही जिलाधिकारी से स्थल चयन कर रिपोर्ट माँग इसकी घोषणा की जाएगी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ,भवन निर्माण विभाग के ए जी एम , चिरांद विकास परिषद के सचिव श्री राम तिवारी , रघुनाथ सिंह , राशेश्वर सिंह , हरिद्वार सिंह , गुप्तेश्वर नाथ पाण्डेय , मुरली मनोहर तिवारी , राधेश्याम चौरसिया , जी विजय , जयमंगल भक्त , बालेश्वर चौरसिया , मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments