सेवानिवृत शिक्षक को सम्मान पूर्वक दी गई विदाई

✍परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर. सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक रविंद्र उपाध्याय को संकुल संसाधन केंद्र मुरारपट्टी में एक समारोह आयोजित कर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई. इस दौरान अंग वस्त्र और साल देकर शिक्षकों ने सम्मानित किया. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधा जी ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता. शिक्षक का एक मात्र उद्देश्य अपने छात्र-छात्राओं को पढ़ाना और उन्हें नैतिक मूल्यों की सीख देनी होती है. सेवानिवृत्त शिक्षक बच्चा गिरि ने कहा कि हम सेवानिवृत्त तो हो जाते हैं, परंतु शिक्षक पद से नहीं. शिक्षक का आचरण व विचार शिष्ट होना चाहिए. शिक्षक को पथ प्रदर्शक भी कहा गया है. हेडमास्टर साहेब हुसैन ने कहा कि रविन्द्र उपाध्याय इस विद्यालय में जब तक अपनी सेवा दी, बच्चों और शिक्षकों के बीच अपना घनिष्ठ संबंध रखा. सीआरसीसी रवि कुमार सिंह ने कहा कि रविंद्र उपाध्याय का क्रियाकलाप बच्चों व शिक्षकों के लिए चिरस्मरणीय रहेगा. कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्र ने किया सेवानिवृत्त शिक्षक को अन्य सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने कलम डायरी, टार्च व छाता उपहार स्वरूप प्रदान किया. कार्यक्रम को बीआरपी वाजिद हुसैन, उपेन्द्र सिंह, हरनाथपुर मिडिल स्कूल हेडमास्टर संजीव कुमार पांडेय, परशुरामपुर के हेडमास्टर शम्भुनाथ राय, प्रभुनाथ दुबे, शिव कुमार प्रसाद यादव, सूरज साह, प्रमोद सिंह, नसीम अंसारी, राजीव रंजन, राजेश भारती, जितेंद्र तिवारी, रमेश रजक, सीमा कुमारी, सुशीला कुमारी व मुस्ताक अहमद ने भी संबोधित किया.