शिविर लगा कर भू-लगान की वसूली
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज. प्रखंड के हरिहांस स्थित गांधी पुस्तकालय व गोपालपुर पंचायत के सरकार भवन प्रांगण में बुधवार को सीओ सिद्धनाथ सिंह के निर्देश पर शिविर लगाकर भू-लगान की वसूली की गई. शिविर में हरिहांस पंचायत के राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक कृष्ण प्रसाद गुप्ता ने सोलह हजार सात सौ रुपये वसूली की गयी. वहीं गोपालपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार साह ने चौदह हज़ार पांच सौ रूपये की भू-लगान वसूल किया. सीओ सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को पंचायतों में शिविर लगाकर भू-लगान की वसूली की जायेगी.
———-
शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, वाहन जप्त
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुदर्शन चौक से पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो वाहन से भरी मात्रा में शराब की खेप आ रही है. पुलिस ने सुदर्शन चौक पर वाहन जांच शुरू कर दिया वाहन जांच के दौरान एक कार व एक स्कार्पियो से पुलिस 560 लीटर शराब बरामद किया और वहीं तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान एक सोनपुर निवासी राकेश व पटना निवासी पीयूष व राहुल के रूप में की गयी. शराब की कीमत 2 लाख रुपये आंकी जा रही थी. जिसे जेल भेज दिया गया.
———–




Recent Comments