सेवानिवृत्त प्राचार्य से सूचना छुपाये जाने को लेकर जबाब तलबमांझी(सारण)। मांझी इंटर कालेज से हाल ही में सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. रघुनाथ ओझा द्वारा सुचना छुपाये जाने के कारण विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। समिति के शैक्षणिक निदेशक ने शासी निकाय के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद की मृत्यु की सूचना जान-बूझ कर छुपाने का दोषी मानते हुए मांझी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. रघुनाथ ओझा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। निदेशक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार प्रासंगिक कालेज की संचिका की जांचोपरांत यह पाया गया है कि वर्ष 2015 में कालेज के शासी निकाय/प्रबंध समिति का अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद को बनाया गया। जबकि राज किशोर गुप्ता द्वारा दिये गए परिवाद में लक्ष्मण प्रसाद की मृत्यु 1988 में ही हो गई थी। इसकी जानकारी रहने के बावजूद अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में पूर्व प्राचार्य ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को सूचित नही किया जो गम्भीर बात है। ऐसी परिस्थिति में अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में ही शासी निकाय/प्रबंध समिति की बैठक में कार्यवाही की गई वह गैर कानूनी है। जिसके लिए प्रथमद्रष्टया पूर्व प्राचार्य श्री ओझा दोषी साबित हो रहे हैं। इसलिए क्यों न आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जाय।