छपरा (सारण)। संगीत के डिग्री धारकों के प्रति सरकार बेहद उदासीन है। तथा डिग्री धारक रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। यह बातें सोमवार को स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में संगीत विषय के डिग्री धारी कलाकारों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भोजपुरी गायक साहेब गिरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से अबतक इन कलाकारों की बहाली की दिशा में सरकार ने कोई कदम नही उठाया है। इस बीच अनेक कलाकारों की उम्र सीमा समाप्त हो गई। साथ हीं प्रदेश के लाखों छात्र संगीत की शिक्षा से वंचित हो गए। छात्रों द्वारा संगीत शिक्षकों की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार से इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की मांग की गई। बैठक में आशुतोष चौबे उमाशंकर साहू धर्मेन्द्र शर्मा वरुण सिंह राजेश कश्यप तथा उमा सिंह आदि मौजूद थे।