सारण :युवाओं ने निकाला विरोध मार्च 

मढौरा (सारण)
स्थानीय नगर में डॉ .भीम राव के मूर्ति को मशरक के राजापट्टी चौराहे के पास नुकसान पहुचाने के विरोध में मार्च  निकाला गया  । महा दलित सेना के नेतृत्व में युवाओं ने मढ़ौरा धेनुकी चौक से शुरू हुआ विरोधमार्च  मुख्य बाजार होते  हुये  अनुमंडल कार्यालय पहुंचा फिर उसी मार्ग से वापस धेनुकी चौक पर समाप्त हुआ I जुलूस में शामिल युवकों ने असामाजिक तत्वों कों चिन्हित करने, कठोर कारवाई करने के नारे लगा रहे थे ।  लगभग एक दर्जनों की संख्या में शामिल युवकों का कहना था कि मानसिक विकृति वाले लोगों के द्वारा ऐसा घृणित कार्य किया गया है ।  समाज के सभी वर्गों कों ऐसे मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ आगे आना चाहिए ।  प्रशासन को भी ऐसा कार्य करने वाले को जल्दी चिन्हित कर आवश्यक कारवाई करनी चाहिये । विरोध मार्च में अश्वनी कुमार यादव,अनिल प्रताप,धनंजय कुमार,उपेन्द्र मांझी,अमरजीत प्रसाद अमित कुमार सहित अन्य युवा शामिल थे ।