दिघवारा। दिघवारा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बालू लदे ट्रक से फर्जी पुलिस बन कर वसूली कर रहें पुलिस का बोर्ड लगाए एक बोलेरो सहित एक युवक को गश्ती दल ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दिघवारा थाना के रामदासचक गांव निवासी परमेश्वर सिंह का पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है।घटना में शामिल फरार सोनू कुमार मानुपुर निवासी जो वर्तमान में ननिहाल रामदासचक गांव के पंकज कुमार पिता रघुनाथ शर्मा ने बुलाया था। ट्रक चालक पटना जिला के धनरूआ थाना के मरहीपर गांव निवासी विकास कुमार के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार मनीष कुमार को जेल भेज दिया गया है।दर्ज प्राथमिकी में ट्रक चालक विकास कुमार ने बताया कि दिघवारा चेक पोस्ट के एक सौ गज आगे पुलिस बोर्ड लगे वाहन के समीप दो तीन युवकों ने ट्रक को रोक पैसा देने की मांग की।मेरे पास पैसा नहीं होने की बात कर उन लोगों ने चालान चेक करने की बात कह चालान लेकर अपने वाहन से चले गए।गाड़ी खड़ी कर मै चालान का इंतजार कर रहा था तब तक फिर पुलिस का वाहन आकर रूकी और तब मैने सब वाक्या पुलिस को बताया।घटना की जानकारी के बाद त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने इसका भंडाफोड़ करते हुए फर्जी पुलिस को गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रक चालक को चालान सौंपा।