सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 08 मार्च से औऱ कई स्टेशनों पर रुकेगी, सूची यहां देखे….

गोरखपुर 07 मार्च, 2019 : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न तिथियों से विभिन्न स्टेशनों पर निम्न गाड़ियों का छः माह हेतु प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
– 19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 08 मार्च,2019 से सिन्दखेडा स्टेशन पर 13.29 बजे पहुंचकर 13.31 बजे छूटेगी ।
– 19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 09 मार्च,2019 से सिन्दखेडा स्टेशन पर 14.12 बजे पहुंचकर 14.14 बजे छूटेगी ।
– 14008 एवं 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 02 मार्च,2019 से श्रीकृष्णानगर स्टेशन पर 07.00 बजे पहुंचेकर 07.02 बजे छूट रही है।
– 14007 एवं 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 02 मार्च,2019 से श्री कृष्णानगर स्टेशन पर 13.13 बजे पहुंचकर 13.15बजे छूट रही है।