सुविधा : छपरा में कैंसर का हुआ सफल ऑपरेशन

छपरा। शहर के “द सर्जन” अस्पताल में कैंसर का पहली बार सफल ऑपरेशन हुआ।शनिवार को डॉ अमित रंजन के “द सर्जन” अस्पताल में मढ़ौरा प्रखंड के शेरपुर अगाहरा गांव के एक 46वर्षीय पुरुष के जीभ में हुए कैंसर का ऑपरेशन हुआ, जो पूरी तरह से सफल रहा।उक्त जानकारी डॉ अमित रंजन ने देते हुए बताया कि छपरा शहर में कैंसर का पहला ऑपरेशन हुआ।इस ऑपरेशन में रोगी को जीभ में अवशिष्ट कैंसर था, जिसका ऑपरेशन किया गया।उसके साथ साथ गले मे पसरा कैंसर के अंश को निकाला गया।ऑपरेशन के बाद रोगी पूर्णतः ठीक हैं। ऑपरेशन में डॉ हेमेंद्र मोदी, डॉ हर्ष और अरबिंद सिंह भी शामिल रहे।मालूम हो कि डॉ अमित रंजन पूर्व में पटना के एम्स अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग में थे।जो अब छपरा शहर के भगवान बाजार थाने के सामने “द सर्जन” अस्पताल खोलकर लोगों को कैंसर जैसे गंभीर रोगों के साथ अन्य सर्जिकल केस में मरीजों को उपचार दे रहें।कैंसर जैसे गंभीर बीमारी के स्थानीय शहर में इलाज मिलने से ऐसे रोगियों को काफी सहूलियत हो रही है।