परवेज अख्तर/सिवान;

नौतन. थाना क्षेत्र के नरकटीया गांव निवासी पार्वती देवी पती बुटाई भगत ने शराबी पुत्र से तंग आकर  आज रविवार को नौतन थाने में लिखित आवेदन देकर गुहार लगायी है. उनका आरोप है कि मेरा लडका मनोज भगत बराबर शराब पीकर हम पति-पत्नी को मारता-पिटता रहता है. जिसके चलते हम पति-पत्नी भाग कर दूसरे के घर शरण ले रखा है. इसके पहले भी शराब मामले में दो बार जेल जा चुका है.
———————-