चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को लायंस क्लब छपरा टाउन ने दिया पीपीई किट

छपरा । अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस और लियो क्लब छपरा टाउन द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर छपरा सदर अस्पताल स्थित उपस्थित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा चिकित्सकों को पीपीई किट दिया गया।
क्लब के कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से पूरा विश्व परेशान है। इस संकट की घड़ी में जो अपनी जान को दांव पर लगाकर राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं हमारे डॉक्टर को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया है। कोरोनावायरस से बचने के लिए पीपीई किट दिया गया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जयसवाल, लियो चेयर पर्सन विकास गुप्ता, संजीव कुमार, संतोष साह, लियो अध्यक्ष विकास समर आनंद, , सनी पठान उपस्थित थे।




Recent Comments