
☀तीन स्थानों पर होगी इस बार मतगणना
☀जिले में कुल 3,571 बूथ बनाये गए हैं। जबकि लोस चुनाव में 2,442 बूथ थे

✍️परमार मीडिया नेटवर्क
सीवान : बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के द्वितीय चरण में सीवान के आठो विधान सभा क्षेत्रो के लिए 03 नवम्बर को मत डाले जाएंगे।
गौरतलब हो कि शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधान सभा चुनाव 2020 की घोषणा किए जाने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलापदाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता आयोजित कर के चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा तय तिथियों के अनुसार 9 अक्टूबर 2020 को चुनाव के संबंध में जिले के आठो विधान सभा क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी किया जाएगा। 16 अक्टूबर 2020 को नामांकन की आखिरी तारीख होगी जबकि 17 अक्टूबर 2020 को स्क्रूटनी होगी। वहीं 19 अक्टूबर 2020 तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। तीन नवंबर 2020 को चुनाव के लिए मतदान होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर 2020 को होगी।
बता दे कि सीवान जिले में कुल 3,571 बूथ बनाये गए हैं। जबकि लोस चुनाव में 2,442 बूथ थे।वहीं इस बार चुनाव में कुल सीवान जिले में 24,41,462 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिनमे 11,64,663 महिला और 12,76,710 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 89 मतदाता अन्य हैं।
👉तीन स्थानों पर की जाएगी मतगणना :
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि सीवान में दो स्थानों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है । दरौली विधान सभा के लिए सीईटी बिल्डिंग में जबकि डाइट में गोरेयाकोठी और महराजगंज की काउंटिंग होगी। वहीं डीएवी कॉलेज में सीवान, जीरादेई, रघुनाथपुर, दरौंदा और बड़हरिया विधान सभा के लिए काउंटिंग होगी।




Recent Comments