बंधन बैंक के चार कर्मियों के क्वार्टर में चोरी के आरोप में एक चोर गिरफ्तार

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

तरैया बाजार स्थित बंधन बैंक के डीबीओ सहित चार कर्मियों के क्वार्टर में अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया था। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी कर इसुआपुर थाना नगराज गाँव निवासी सुभाष कुशवाहा के पुत्र को गिरफ्तार किया है। वही दूसरा उक्त गाँव निवासी शत्रुघ्न तुरहा का पुत्र है जो फरार हो गया है। गिरफ्तार चोर ने बताया कि पोखरेड़ा गाँव में किसी व्यक्ति के यहाँ घोड़ा के देख-भाल के साथ चारा खिलाने का काम दोनों मिलकर किया करते थे। 19 जुलाई की रात्रि में तरैया आये और मौका देख बंधन बैंक के कर्मियों के क्वार्टर में घुस गये।जिसमे मोबाईल,रुपया व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गये।ज्ञातव्य हो की गरखा थाना वाजीदपुर गाँव निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने अज्ञात चोरों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।जिसमें कहा गया था कि बंधन बैंक तरैया में डीबीओ पद पर कार्यरत हूँ।रात्रि में अपने क्वार्टर में सोया हुआ था कि उसका मोबाईल और साथ मे उसके बगल में सोये अरुण कुमार भारती,रंजीत कुमार व रौकी कुमार का मोबाईल,नगद रुपये सहित अन्य सामान चोरी होने की बात कही गयी थी।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर एक चोर को गिरफ्तार किया गया है और दूसरा जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा। चोरो ने इसुआपुर बाजार पर किसी मोबाईल दुकान में दो मोबाईल बेच दिया है।एक 3 हजार में और दूसरा 4 हजार में। मोबाइल बरामदगी के लिये उक्त दुकान में छापेमारी की प्रक्रिया की जा रही है।