आगरा:छा गया मातम चीख पुकार से दहल उठी रामकुंज गली
सविता उपाध्याय
आगरा 6 जून। शाहगंज भोगी पुरा रामकुंज गली पर किसको पता था। काल बन कर आयेगी और मौत का खुला तांडव करेगी। आज ऐसा ही आगरा के रामकुंज गली मे हृदय विदारक घटना घटी है। सुबह लगभग 11:00 बजे रामकुंज गली के लड़के सबकी उम्र लगभग 18-19-20 की है।अपने घर पर और अपने दोस्तो को यह बोल कर निकले हम गंगा दशहरा का स्नान करने जा रहे है।कल काम से छुट्टी नही थी। इसलिऐ हम दशहरा स्नान नही कर पाये थे आज हम स्नान करने जा रहे है और हँसी मजाक करते बाईक पर सवार होकर चले गये सिकंदरा कैलास पर नदी मे पहुँच वहाँ पार्टी करने लगे फिर स्नान करने के लिये इन 6 लड़को ने पुल के ऊपर से नदी मे छलांग लगा दी।जिसमे 3 की मौत हो गयी 3 बच गये।जिनकी मौत हुयी है उन लड़कों का नाम अमित,डब्बू,भूरा है। जिनको बचा लिया गया है। उनका नाम तुलसी,भूरा, और लखन है। बताया जाता है। सभी लड़को में लखन की शादी हो गयी है। परिजन को जब 2 बजे उनके बच्चों की नदी मे डूब कर मौत होने की खबर मिली। पूरी रामकुंज गली मे मातम छा गया चीख पुकार से गुंज उठी अपने बच्चे की मौत पर। एक साथ तीन मौत ने आगरा रामकुंज गली को दहला दिया।




Recent Comments