देश के 24 राज्य से पांच सौ से अधिक प्रतिभागी पहुंचे सारण के संत जलेश्वर एकेडमी

उद्घाटन मैच में बिहार ने त्रिपुरा को भारी अंतर से हराया

बनियापुर का लौवा गांव बना मिनी इंडिया खेल गांव

बनियापुर(सारण)। 37वीं सब जूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का प्रखंड के बड़ा लौवा स्थित संत जलेश्वर एकेडमी में बुधवार को शानदार आगाज हुआ। देश के 24 राज्य से आए 500 सौ से अधिक प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट करते हुए जय बिहार , जय हैंडबॉल का उदद्घोष किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन सह आयोजन अध्यक्ष विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों एवम तकनीकी सहित प्रशिक्षक , टीम मैनेजर को सारण के लौवा गांव में शहर जैसी सुविधा देने का आश्वासन दिया । ऐतिहासिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वय सारण के पुलिस पुलिस कप्तान संतोष कुमार एवम हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल प्रीतपाल सिंह सलूजा , विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण कौशल किशोर ने दीप प्रज्वलित कर फेडरेशन एवम राज्य संघ का ध्वजारोहण कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि हैंडबॉल अब प्रमुख खेल विधाओं में शुमार होने लगा है।बिहार हैंडबॉल के देखरेख में सारण का संत जलेश्वर बेहतर आयोजक बनकर उभरा है। एसपी एवम फेडरेशन महासचिव ने बालिकाओं की हैंडबॉल के प्रति बढ़ते रुझान को समाज एवम देश की तरक्की का हिस्सा बतलाया। खिलाड़ियों को मौके पर फेडरेशन के टेक्निकल चेयरमैन खुर्शीद खान , त्रिपुरा सहित अन्य राज्य के सचिव , बिहार हैंडबॉल के अध्यक्ष पंकज कुमार , बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , सारण हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , चेयरमैन डा हरेंद्र सिंह , बनियापुर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर , प्राचार्या अनुपमा मिश्रा , वशिष्ठ कुमार , अप्पू जी सहित अन्य थे । कार्यक्रम का संचालन सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन सचिव संजय कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने प्रतियोगिता के भव्य स्मारिका का विमोचन किया। संत जलेश्वर एकेडमी एवम सीपीएस छपरा की छात्राओ ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से आयोजन को रोचक बनाया। अतिथियों को अंगवस्त्र एवम मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खेल मैदान का पूजन कर उद्घाटन मैच बिहार एवम त्रिपुरा के बीच खेला गया। जिसमे बिहार ने त्रिपुरा को 31 – 09 के अंतर से पराजित किया।

बुधवार के खेल का परिणाम :

बिहार बनाम त्रिपुरा
31- 09

केरल बनाम आंध्र प्रदेश
12 – 09

दादर नागर हवेली बनाम राजस्थान

15 – 04