संजय विजित्वर (हाजीपुर)-शनिवार को श्री श्री 108 बाबा बद्री विशाल चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त के अवतरण दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष एवं श्री श्री 108 बाबा बद्री विशाल मंदिर के अध्यक्ष डॉo रंजन के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। भगवान चित्रगुप्त का अवतरण दिवस पूरे देश भर में मनाया गया जिसमे वैशाली जिले के हाजीपुर नगर में भी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
भगवान चित्रगुप्त के अवतरण दिवस में जीकेसी के अध्यक्ष ज्योतिष कुमार सिन्हा, राज कुमार दिवाकर , मनोज कुमार, पुनील कुमार गुड्डू,ज्योति कुमार, प्रतिक यशस्वी, कुमार विवेक गौरव, हर्ष राज, चुन्नू प्रसाद श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार, विजय श्रीवास्तव , सुधीर कुमार एवं अन्य लोग शामिल हुए।