सारण:अमनौर में शराब की बड़ी खेप बरामदगी में ट्रक ऑनर सहित अठारह नामजद, ड्राइवर को जेल 

अमनौर 
स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच-73 मुख्य सड़क ढोरलाही नारा पर सेे लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर ढोरलाही कैथल गांव जाने वाली सड़क के किनारे शराब की भारी मात्रा बरामदगी को पुलिस की सफलता कहे या विफलता ! फिर भी जिस पुलिस की बिछायी जाल में फंसा शराब का कारोबारी उसकी उपलब्धि निश्चित कही जायेगी । अनुमंडलीय पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने अमनौर थाने में प्रेस वार्ता में कहा की  गुप्त सूचना के आधार मढौरा इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित व थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व हुई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.  पुलिस को बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है.  राजस्थान नम्बर की एकबड़ी ट्रक द्वारा विभिन् मात्रा में 305 कार्टून विदेशी शराब  (2662 लीटर) अनलोड कर जमीन पर रखा गया था. जहां अमनौर पुलिस मौके पर  ट्रक चालक को दबोच लिया.  वहीं और कई लोग पुलिस देख फरार हो गए. पुलिस ने  मौके से एक बाईक भी बरामद किया.शराब बरामदगी मामले में बताया जाता है की छापेमारी की सुुचना के बाद मढौरा एएसपी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर मामले की जांच में जूट गए थे ।  पकड़े गए शराब हरियाणा में निर्मित एक ही ब्रांड राॅयाल स्टेज के बताए गए हैं. वहीं पकड़े गए ट्रक का नम्बर  आरजे- 19/ जीसी 0272 है. इस मामले में मढौरा एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रक चालक हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले के थाना मकलोडा़ निवासी मेघनाथ सिंह का पुत्र राजेंद्र सिंह बताया गया है. जिसके निशानदेही पर चिन्हित अभियुक्तों के घर छापेमारी की जा रही है.  उक्त अवैध विदेशी शराब हरियाणा से मंगाई गयी थी. सभी बिन्दुओं पर अनुसंधान चल रहा है. कि आखिर इतनीसंख्या में शराब कहां से और कौन-कौन से धंधेबाज शामिल हैं. बहुत जल्द इसका खुलासा कर इसमें शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले में ट्रक मालिक, चालक सहित अठारह लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.  एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा.