Θ बेतिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्तओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 06:12:17 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्तओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ताओ ने बेतिया नगर से सटे बरवत पंचायत के पी. एस.हरदिया रामसूरत राम के टोला में अवस्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहब की फोटो पर फूल माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति श्रद्धासुमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री राजन कुमार ने किया ।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तक सामग्री का वितरण किया।
अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता धनरंजन कुमार गुड्डू ने कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश के निर्धन और वंचित समाज को प्रगति करने का जो सुनहरा सूत्र दिया था, उसकी पहली इकाई शिक्षा ही थी।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे गतिशील समाज के लिए शिक्षा को कितना महत्व देते थे। उनके तीन सूत्र थे शिक्षा, संगठन और संघर्ष।वे आह्वान करते थे शिक्षित बनो संगठित बनो और संघर्ष करो। केवल स्वयं को शिक्षित होने से काम नहीं चलेगा। इसलिए वे कहा करते थे,पढ़ो और पढ़ाओ। इस सूत्र का अर्थ स्पष्ट है कि संगठित होने और न्याययुक्त संघर्ष करने के लिए प्रथम शर्त शिक्षित होने की ही है ।कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार ने किया। प्रदेश का कार्य परिषद आर्यन अग्निहोत्री ,राहुल पांडेय ,नगर मंत्री राजन कुमार, नगर सहमंत्री सुनील पासवान, नीतीश पटेल, रवि पटेल, सुधीर कुमार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवनी के ऊपर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक छात्र छात्राएं एवं अभाविप अमित कुमार, संदीप ठाकुर, रतिकांत कुमार, अभिरंजन सिंह, मनीष राम, मोहित पासवान के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Recent Comments