सीवान :मृतक के आश्रितों को मिला चार लाख का चेक
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

सीवान.
गुरूवार को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी महेद्र कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालाध्यक्षों के सेवा अवधि के दौरान मृत्यु पर उनके निकटम आश्रित को एक मुस्त चार लाख रूपये का अगुग्रह अनुदान का राशि चेक के माध्यम से दी गयी.इस दौरान लोगों के परिवार के बीच डीएम महेद्र कुमार ने चेक का वितरण किया.यह राशि जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से दी गयी.इस दौरान स्व. सराज कुमार यादव,स्व.ओमप्रकाश साह,स्व.राजकुमार,स्व.कुमारी अर्चना ,स्व.मुन्नी गुप्ता,स्व.उमा देवी के परिजनों को चेक प्रदान किया गया.मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.




Recent Comments