परवेज अख्तर/सीवान। महादेवा रोड स्थित परिवहन कार्यालय के समीप कोर्ट हाजत के पास शुक्रवार की सुबह 14 बंदियों से भरी वाहन पलटने से बच गई। इस दौरान उक्त स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कोर्ट हाजत के जवानों ने सभी बंदियों को बस से बाहर निकाल। इसके बाद सभी को कोर्ट हाजत में ले जाए गया। दोपहर तक बस उसी स्थल पर फंसी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार मंडल कारा से बस में सवार 14 बंदी कोर्ट हाजत के लिए निकले थे। वाहन तेज गति से कोर्ट हाजत के लिए मुड़ रहा था तभी अचानक असंतुलित हो गया। चालक ने किसी तरह से वाहन को नियंत्रित कर लिया और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि वाहन का चक्का नाली में गिर गया और कोर्ट हाजत की दीवार से वाहन टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में सवार सभी 14 बंदी सुरक्षित हैं। उन्हें वाहन से उतार कर कोर्ट में पेश किया गया।