विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार

प्रखण्ड बगहा एक के मंगलपुर अवसानी में आम लोगो से “इन्द्रा आवास योजना” के नाम पर 30000₹ से 45000₹ तक घुस लिया जा रहा है। हर वार्ड सदस्य का अलग अलग रेट तय है जो खुलेआम इस वार्ड के ग्रामीणों से डरा के धमका केअवैध रुपये की धन उगाही का मामला सामने आ रहा है। वार्ड सदस्यों से पूछने पर ये लोग बोलते हैं कि हमारे ऊपर भी कई तरह के अधिकारी लोग है जो इन पैसों में से अपने हिस्से को भी लेते हैं।।
अनुमंडल पदाधिकारी और उनके प्रशासन के लोगों से आशा नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इसपर जल्द से जल्द कोई कठोर निर्णय लिया जाय,, ताकि गरीब जनता के पैसों पर राज करने वाले ये दलाल बने कुछ वार्ड सदस्य और कई तरह के अधिकारी लोग अपने दायरे में रहकर बिना किसी लालच के काम कर सकें।।