
दैनिक खोज खबर/छपरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सारण (पूर्वी) के जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा ने नवनियुक्त जिला कमेटी की घोषणा की। घोषित सूची में पुनः ई. आदित्य सिंह को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ई. आदित्य सिंह पूर्व में भी इस पद पर रह चुके हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिला नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।गौरतलब है कि ई. आदित्य सिंह अमनौर के पूर्व जिला पार्षद एवं धरहरा निवासी स्व. आशुतोष सिंह के सुपुत्र हैं। वे वर्तमान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा (युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अपने राजनीतिक व सामाजिक कार्यों के माध्यम से उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने और युवाओं को जोड़ने में अहम योगदान दिया है।अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि ई. आदित्य सिंह का अनुभव और नेतृत्व क्षमता संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा।पुनः प्रवक्ता बनाए जाने पर ई. आदित्य सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ भाजपा की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुँचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ई. आदित्य सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतेंदु मिश्र एवं मुख्य मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह का आभार व्यक्त किया।




Recent Comments