सीवान में कार्यपालक सहायकों का लंबित मांगो के समर्थन में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए ” PARMAR डाॅट काॅम ”

सीवान :(18 फरवरी ) रविवार को सीवान जिले में कार्यरत कार्य पालक सहायकों की के बैठक शहर के वीएम उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित हुयी. बैठक में राज्य स्तरीय संघ के आह्वान पर कार्यपालक सहायको ने लंबित मांगो की पूर्ति नहीं होने से क्षुब्ध होकर अपनी मांगो के समर्थन में सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के निर्णय लिया गया. साथ ही यह भी तय हुआ कि हड़ताल पर जाने से पूर्व मांगो के समर्थन में समाहारणालय गेट के पास शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया जायेगा. वहीं इस निर्णय और अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौपा गया.
बैठक के दौरान कार्यपालक सहायको ने बताया कि बिहार सरकार के अति महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे लोक सेवा का अधिकार, लोक शिकायत निवारण, केन्द्र स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना, आपूर्ति विभाग, इत्यादि जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्यो को धरातल पर लाने में वे अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं. परन्तु, सरकार द्वारा इनकी उपेक्ष की जा रही है. नियोजित कार्यपालक सहायको को कार्य संतोषप्रद होने के उपरान्त भी कार्यमुक्त किया जा रहा है. ऐसे में राज्य स्तरीय संघ के अवाह्न पर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई सिवान द्वारा उपरोक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया है. मांगो की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यपालक सहायक सरकार के पूर्व नियोजन समायोजन का प्रावधान किया जाना, संतोषप्रद कार्य होने के बावजूद पूर्व में कार्य से हटाए गए या हटाया जा रहे कार्यपालक सहायको का पूर्ण नियोजन करने हेतु जिला स्तर पर बनाए गए पैनल में उनके समायोजन करने संबंधी प्रावधान किया जाए.
( साभार : अभिषेक श्रीवास्तव : ईटीवी बिहार डाॅट इन )




Recent Comments