रसूलपुर पावर सब स्टेशन से जिला मुख्यालय के दो ग्रीड स्टेशन को जोडने में किसानों के गतिरोध को दूर करने के लिए मंत्री ने डी एम से की बात
मढौरा/सारण
राज्य का अत्याधुनिक पावर सब स्टेशन रसूलपुर का निरीक्षण केन्द्रीय कौशल विकाश एवं उद्यमिता मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने किया। निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने बिहार ग्रीड के डायरेक्टर टी एन पाण्डेय अपर महाप्रबंधक एन के शर्मा एव प्रबंधक चंदन मुखर्जी से ग्रीड के संचालन एवं आ रहे कठिनाइयों की जानकारी हासिल करने के साथ साथ पूरे प्रमंडलीय क्षेत्र में बिद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की जानकारी हासिल किया। मंत्री ने निरीक्षण के क्रम में डायरेक्टर से गेस्ट हाउस निर्माण कराने की भी बात कही ताकि कभी किसी आनेवाले को परेशानी नहीं हो।
 मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामिणों को आस पास के गांवों में निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए इसके बगल में हीं पावर सब स्टेशन बैठाने के लिए जमीन का रिपोर्ट मौके पर उपस्थित सी ओ अमनौर को देने का आदेश दिया।
   बिदित हो कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य में यह पहला गैस इन्सुलेटेड सब स्टेशन का निरमाण कराया गया है। जिससे फिलहाल सिवान को बिजली सप्लायी हो रही है।अभी इसका कार्य पूर्ण नही हो सका है।इसी बीच १०तारीख को इसका उद्घाटन सी एम नीतीश द्वारा कर दिया गया। बिहार ग्रीड कम्पनी  द्वारा स्थापित इस कम्पनी के बी एस पी एच सी एल और पावरग्रिड का ५०/५०प्रतिशत जावांट मेंचर है।यह२२०/१३२/३३के भी का सब स्टेशन है।जिसमें दो ट्रासफार्मर १६० एम भी ए का दो ट्रासफार्मर १६० एम भी ए और दो ट्रांशफार्मर ५० एम भी ए का लगा हुआ है।यहां हाजीपुर से २२०के भी का डबल सर्किट लाइन की आपूर्ती होती है जहां से १३२के भी का एक लाइन सीवान औरदो छपरा ओल्ड को जोडना है।३३के भी लेबल परछ: लाइन छपरा जिला के ज: पु एस एस में भेजा जायेगा।भारत एवंजर्मनी के अत्याधुनिक तकनीकि के लगे उपकरणों के कारण यह कम जमीन में हीं स्थापित हुई
 है।
   जिला के दो ग्रीड सब स्टेशन को जोडने में किसानो के द्वारा जमीन को लेकर हो रही कठिनाइयों के दूर होते  पूरा जिला रौशन होने लगेगा। 
   मंत्री ने मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण एवं कार्कर्ताओं को अबिलम्ब एक नया पावर सब स्टेशन लगवाने का आश्वासन दिया। इस  अवसर पर कामेश्वर ओझा स्तायेनाद्र सिंह   राकेश सिंह सहित बिधायक चोकर तिवारी सहित गन्यमाण उपस्थित रहे।