नौतन:–मानता साढ (गाय के बछड़े )के गायब होने को लेकर हिन्दू  समुदाय के लोगो मे आक्रोश 
:–हिन्दू समाज के लोगो ने मुस्लिम समुदाय के लोगो पर मार कर खाने का लगाया आरोप 
:–गन्ने के खेत मे मिले हत्या करने के साक्ष्य 
:– घटना स्थल पर पहुंची तीन थानो की पुलिस बल 
:– अंचलाधिकारी श्यामा कान्त प्रसाद तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि ने लोगो को समझा बुझा कर किया शान्त 
:– दोषीओ के उपर सख्त  कानूनी कार्रवाई की जाएगी  दिया अश्वाशन 
:– घटना जमुनीया पंचायत के कचहरी टोला गांव के माई स्थान नहर के पास की है

​दैनिक खोज खबर  मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन :—जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनीया पंचायत के कचहरी टोला गांव के माई स्थान नहर के पास शुक्रवार के दिन हिन्दू समाज  के लोगो के बीच आक्रोश  का माहौल कायम होते देख कर तीन थानो की पुलिस बल के साथ अंचलाधिकारी श्यामा कान्त प्रसाद  घटना स्थल पर पहुंच जिला पार्षद अजय कुशवाहा तथा स्थानीय मुखिया बसंत कुमार के सहयोग से  लोगो को समझा बुझा कर शान्त कर स्थिति पर नियंत्रण पाया । उपस्थित लोगो भरत साह कामेश्वर प्रसाद बच्चा सिंह राजेश्वर प्रसाद राजेश्वर शर्मा ललन शर्मा जयनारायण प्रसाद मूखीया बसंत कुमार ने बताया कि  उक्त गाय के बछड़े को बृहस्पतिवार की संध्या यही मंदिर के पास देखा गया।

लेकिन सुबह से किसी ने नही देखा लोगो को शंका जाहिर हुई क्योंकि मंदिर के बगल गन्ने के खेत मे कवै तथा कुत्ते घुमाते दिखे स्थानीय लोगो ने वहा पहूच कर देखा तो मास का टुकड़ा तथा खुन चारो तरफ बिखरे पड़े थे हिन्दू समाज के लोगो ने आक्रोश व्याप्त करते हुये इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी धीरे-धीरे सैकड़ो लोग जमा हो गये सुचना मिलते ही तत्पर स्थानीय पुलिस के साथ तीन थानो की पुलिस बल तथा   अंचलाधिकारी श्यामा कान्त प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंच घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वाले के उपर ससत कानूनी कार्रवाई की जाएगी वही लोगो ने स्थानीय थाने मे आवेदन देकर मामले मे दोषी पाए जाने वाले के उपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की । आवेदन के आलोक मे पुलिस कार्रवाई मे जुट चुकी है॥