सीवान :सड़क जाम करने पहुंचे लोगों को थानेदार से समझाकर लौटाया
भगवानपुर हाट (सिवान) :
स्टेट हाइवे 73 पर माघर हाई स्कूल के समीप बिजली के पोल पर अब तक तार नहीं खींचे जाने से नाराज ग्रामीणों
ने बुधवार की सुबह मशरख-मलमलिया पथ स्टेट हाइवे 73 को जाम करने पहुंच गए लेकिन उसी राह से गुजर रहे थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने लोगों की भीड़ देख कारण जानना चाहा। थानाध्यक्ष ने वार्ता की एवं कुहासे में सड़क जाम करने से दुर्घटना की आशंका बताते हुए समझा कर लौटा दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि माघर एवं बिलासपुर दलित, महादलित तथा कमजोर वर्ग के बस्ती के अशोक राउत, जनक राउत, सुमन राउत, जितेंद्र मांझी, हरेंद्र मांझी, राजदेव मांझी, रामनाथ राम आदि दर्जनों लोग विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने के लिए सड़क जाम करने
पहुंच गए थे, जो समझाने पर वापस लौट गए। सड़क जाम टालने में भाजपा नेता दारा सिंह ने भी सहयोग किया।




Recent Comments