सारण :हर्षोल्लास के साथ संत रविदास जयंती मनायी गयी

तरैया।31.01.2018
रामकोला स्थित गुरु आश्रम शिक्षा केन्द्र के प्रांगण में संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।गायिका राजनंदनी और अकाशवाणी गायक अनुलाल ने उनके रचनायों पर प्रकाश डाला।मन चंगा तो कठौती में गंगा….आदि रविदास के कथन पर चर्चा हुई और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।उक्त मौके पर अनिल राम,अशोक लाल,महेश्वर सिंह,बीडीसी सच्चितानन्द राय आदि मौजूद थे।