*सीवान :नरक में तब्दील है जामो बाजार के सभी सड़के*
गोरियाकोठी 
प्रखंड के जामो पंचायत की अधिकांश मुख्य तथा गली की सड़के पूरी तरह नरक में तब्दील हो चूका है। स्थानीय जनपत्नीधि के उदासीनता के कारण पंचायत की सभी सड़के पर हल्की बारिश से ही नरक में तब्दील हो जाता है। पंचायत की हर नाले कचड़े से भर जाने से नाले की पानी सड़क पर हमेशा जमावड़ा लगा रहता है।जिससे हमेशा गंदगी का अम्बार लगा रहता है। नाले की पानी निकासी नहीं होने से हल्की बारिश में ही सड़को पर पानी लग जाता है। बाजार के मुख्य सड़क मांझी बरौली पथ के स्टेट बैंक के सामने हल्की बारिश के बाद हप्पते भर पानी सड़क पर लगा रहता है।जिससे आम नागरिको वाहन चालको को काफी परेसानी हो।इसी तरह बाजार के आसपास की गली की सड़के नाले के पानी की निकाशि न होने से सालो भर सड़क पर ही गिरता है। बरसात में तो और बाजार की स्थिति तो और दैनिये हो जाती है सभी सड़के कीचड़ में तब्दील हो जाती है। आस्पताल चौक के आसपास पूरी तरह कीचड़ लगा रहता है ।जिससे राहगीरों को काफी परेसानी होती है। स्थानिये ब्यवसाई बर्ग के लोग आपस में मिल कर कभी कभी नाले की सफाई करते है। यहाँ के लोगो को सरकार और स्थानीय जनपत्नीधि की तरफ से मुलभुत सुबिधा न मिलने से काफी आक्रोश है।