सीवान :दो सौ दस बोतल देसी शराब बरामद , दो गिरफ्तार
#एक बाइक भी जप्त
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
मैरवा ( सिवान ) :
थाना क्षेत्र से विभिन्न इलाकों से शनिवार रात से लेकर रविवार दिन तक शराब के मामले में कुल दो सौ दस बोतल देसी शराब सहित एक बाईक व मामले से संबंधित दो ब्यक्तियो की गिरफ्तारी साथ ही दो अन्य को चिन्हित किया गया । चिन्हितो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है ।मामलो के बारे में बतलाया जाता है कि शनिवार की देर संध्या कैथवली के समिप से वाहन जांच के क्रम में शराब के नशे में चूर एक को पकङा गया जिसकी पहचान धनौती मठ निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा के रुप में हुई उसके साथ उसकी मोटरसाइकिल भी जप्त हुई वही एक अन्य मामले में तीतरा से पुअनी बिजय बहादुर सिंह ने सूचना पर छापेमारी कर झारियो में छुपाकर रखा गया 180 बोतल यूपी निर्मित देसी शराब किया । मामले के बारे में उन्होने बतलाया कि संबंधित दो धंधेबाजो को चिन्हित कर लिया गया है जिन्हे जल्द ही पकङ लिया जाएगा।रविवार दिन में एक अन्य मामले में तीस बोतल देसी शराब के साथ सजना टोला छोटका मांझा निवासी अजय साह को माझा नहर से पकङा गया ।मामलो के बारे में थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि शराब के अभी तक के अलग – अलग मामलो में कुल दो सौ दस बोतल देसी शराब सहित दो की गिरफ्तारी हुई है साथ ही एक बाइक भी है उक्त दो में से शनिवार की रात्रि में पकङा गया पियक्कर धर्मेन्द्र को रविवार दिन में उत्पाद विभाग अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।वही अन्य को सोमवार को उत्पाद विभाग अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।




Recent Comments