सीवान : स्कार्पियों और बाइक आमने-सामने भिड़े , एक गंभीर
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट

मैरवा ( सिवान ) :- – – थाना क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग मैरवा – सिवान के लक्ष्मिपुर स्थित ओवरब्रिज पर रविवार संध्या में विपरित दिशा से आ रही स्कार्पियो व मोटरसाइकिल कि टक्कर में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप में घायल हो गया । घटनास्थल से संबंधित स्कार्पियो पर सवार व्यक्तियो ने गाङी रोककर मोटरसाइकिल चालक से पता पुछकर स्थानीय नगर की जानकारी के साथ ही उचीत इलाज के लिए उसके कहने पर उसके गाॅव के निकट के एक निजी अस्पताल में लाया। जहाॅ स्कार्पियों लगाकर उसके इलाज क्रम में जूट गए डाॅ की परामर्श पर उसे जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बतलाया जाता है कि स्कार्पियो बेगुसराय से वाराणसी जा रही थी। गाङी के आगे एक पोस्टर चस्पा है जिसपर भारत – नेपाल पाइपलाइन परियोजना ( मोतीहारी से अमलेख गंज ) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड अंकित है प्रथम द्रष्टव्या गाङी विभागीय लगती है। वही घटनास्थल पर लावारिस हालत में पङी बाइक को सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया । बाइक का नंबर बी आर 29 एन 4450 है घायल युवक जिरादेई क्षेत्र के सिसहानी निवासी बतीश वर्षीय पप्पू यादव पुत्र राधाकिशुन यादव है ।घटना के बारे में पुछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि लवारिस हालत में एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक आई है । मामले के बारे में कुछ विशेष पता नही चल सका है । घटनास्थल पर उपस्थित जनो ने बताया कि प्रथम द्रष्टव्या घायल युवक का दाया पैर व दाए बाह में गम्भीर चोट है फिलहाल युवक जिला के एक निजी हड्डी अस्पताल में परिजनो की देख रेख में इलाजरत्त है ।




Recent Comments