सीवान : दारौंदा में सांसद ओम प्रकाश ने किया फुटबॉल मैच का उद्घाटन
✍🏻रविन्द्र कु० गुप्ता 

सीवान :
 दारौंदा प्रखंड के मिल्की मधवापुर के मैदान पर हर साल की भांति इस साल भी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है। 
जहाँ एक तरफ भारत से फुटबॉल दिन प्रतिदिन लुप्त होते जा रहा है वही आज भी मिल्की मधवापुर के खेल प्रेमी इस खेल को आज भी जिन्दा रखा है। 
आज का उद्घाटन मैच नेपाल और शीतलपुर सारण के बीच खेला जा रहा है। 

         मैच का उद्घाटन सिवान के सांसद माननीय श्री ओम प्रकाश यादव के द्वारा किया गया।खेल शुरू होने के 20 मिनट बाद ही नेपाल टीम ने अपने प्रतिद्वन्दी टीम के खिलाफ एक गोल मार कर एक शून्य से आगे बढ़ीं की कुछ ही देर बाद शीतलपुर की टीम एक गोल मारकर बराबरी की फिर नेपाल टीम एक गोल मार कर दो एक से आगे है।
       मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद प्रधुम्न राय,जिला पार्षद हितेश कुमार,राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहनी के ब्रजेश गुप्ता,ब्राइट कॉन्वेंट के राजीव गुप्ता,उदित शर्मा,उमेश यादव,सुरेंद्र यादव,धर्मेंद्र यादव,छोटे,सुभाष यादव,आश्नारायां प्रसाद,चुनीलाल सर,बलिराम प्रसाद,रमन यादव,नंदकिशोर यादव,शैलेंद्र शर्मा,पवन कु, मनीष ,हरेश यादव,के साथ हजारो की संख्या में दर्शक मौजूद थे।