सीवान : ज्ञान के मंदिर में महिला कर्मी से अभद्रता
 * विरोध में प्रदर्शन -अग्रिम भुकतान को लेकर चेक बना रही थी महाविधालय की लेखपाल
 *छात्राएं बोली कि जब तक शिक्षक पूरे कॉलेज के छात्राएं एव शिक्षक के सामने माफी नही मांगते तब तक हमलोग माफ नही करेंगे
#न्यूज़ इनपुट-परवेज अख्तर 

 सिवान: 
शहर के विद्या भवन महिला महाविधालय में महिला कर्मचारी एकाउंटेंट सह बड़ाबाबू संगीता कुमारी से महाविद्यालय के एक प्रोफेसर ने अभद्रता कर दी। मामला के बारे में बड़े बाबू संगीता कुमारी ने  बताया कि  महिला  में एकाउंटेंट सह कॉलेज की बड़ाबाबू संगीता कुमारी को कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ मो.जमालुद्दीन ने  अपशब्दों व  गाली भी दिया। बताया गया कि प्रोफेसर डॉ मो जमालुद्दीन ने कॉलेज से अपना अग्रिम भुकतान के लिए आग्रह किया था जिसको लेकर कॉलेज कि एकाउंटेंट उनका चेक तैयार कर रही थी। वे चेक सोमवार को ही बना कर तैयार कर दी थी जब वो चेक देने सोमवार को उनके पास पहुंची तो वो से निकल गए थे। मंगलवार को महाविद्यालय खुलते ही मो जमालुद्दीन ने एकाउंटेंट के कार्यालय में पहुच कर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे। वहा महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राएं भी उनके भाषा को सुन कर  शर्म  से सर निचे कर ली। जिसके बाद विरोध में महाविद्यालय के नान टीचिंग कर्मियों ने महाविद्यालय में प्रदर्शन करने लगे तथा दोषी प्रोफेसर से अविलंब माफी मांगने की बात कर रहे थे। वही इनलोगो ने बताया कि जब तक दोषी प्रोफेसर माफी नही मांगते है तबतक कार्य ठप रहेगा। वही महाविद्यालय के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि इनका ये पहली बार का ऐसा रवैया नही है ऐसे कई बार ये कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहते है। लेकिन मंगलवार को महिला कर्मी के साथ छात्राओ के सामने ऐसी हरकत करना कतई बर्दाशत नही की जाएगी। मौके पर उपस्थित कर्मी कन्हैया प्रसाद यादव  आदि भी थे।