
लहलादपुर(सारण)।मिर्जापुर के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में बसही की टीम छह रनों से विजयी हुयी। बसही की टीम ने पहले खेलते हुये एकांबे रन बनाये। जवाब में खेलने उतरी दयालपुर की टीम पचासी रन ही बना सकी। इससे पहले खेल का उदघाटन सुधांशु रंजन ने किया व मौके पर टूर्नामेंट के आयोजकों को सम्मानित किया। उन्होने कहा की खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास भी करता है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चार विकेट लेने वाले नीरज कुमार को मिला। मौके पर पंकज पांडेय, सन्नी कुमार, अमित मिश्रा, लालबाबू कुशवाहा, विनय पांडेय, मुन्ना राज व अन्य मौजूद रहे। बता दें की इस टूर्नामेंट में प्रखंड की आठ पंचायतों की आठ टीमें शामिल है।




Recent Comments