युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

तरवारा(सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से बुधवार की शाम स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो युवकों को नाबालिग के साथ छेड़खानी करते हिरासत में ले लिया। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पढ़कर घर लौटने के दौरान दो युवक छात्रा के साथ रास्ते में छेड़खानी कर रहे हैं। इस संदर्भ में कोई भी पुलिस कर्मी कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
—-