सीवान के लकड़ीनबी गंज के मदारपुर में कमरे में मिला बाप-बेटे का शव, सनसनी 
परवेज अख्तर, सिवान: 
सोमवार को एक तरफ जहाँ लोगो द्वारा नये साल का जश्न मनाया जा रहा था वही दुसरे तरफ नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी बनारस राय 72 वर्ष एवं उनके पुत्र राजदेव राय 30 वर्ष का शव बंद घर मे होने की चर्चा शुरू हो गई।और यह सनसनीखेज  खबर जंगल मे लगी आग की तरह   क्षेत्र मे फैल गई।उधर सुचना पाकर  नवीगंज ओपी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव निकालने की प्रक्रिया मे जुट गई है।मौत का कारण अभी तक रहस्य बना हुआ है।जितनी मुह उतनी बात सुनने को मिल रही है।कुछ लोगो का कहना है कि मृतको के जमीन को कुछ लोगो द्वारा कब्जा कर लिया गया था जिस पंचायती के लिए मृतक कई पंचो का दरवाजा खटखटा परन्तु उसे न्याय नही मिला।उधर इस बात की भी चर्चा है कि इन दोनो के खाना मे जहर मिलाकर मार दिया गया है।इस संबंध मे पुछे जाने पर ओपी प्रभारी रबिंद्र पाल ने बताया कि दोनो शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।और पोस्टमार्टम हो जाने के बाद  मृत्यु के सही कारणो का पता चल सकेगा।