डुमरसन डीपीएस स्कूल बस गढ्ढे में पलटी, दर्जन भर बच्चे घायल
———
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट 
———
मशरक ( सारण ) :  
मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के एक बस अचानक गढ्ढे में जा पलटी जिस पर सवार करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गये। बस के पलट जाने से उसमें दबे बच्चों की चिख पुकार सुन आसपास के लोग दौरे तथा बस में दबे सभी बच्चों को बाहर निकाला। घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। मिली सूचनानुसार मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन स्थित डीपीएस में पढ़ने वाले  स्कूल के बच्चे स्कूल बंद हो जाने के बाद बस में बैठा कर घर छोड़ने जा रहा था। कि इसी बीच पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में स्कुल बस अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब दर्जन भर बच्चे दब गये। चालक मौके से फरार हो गया। जबकि बस पलटने  से उसमें दबे बच्चों की चिख पुकार सुन अगल बगल के लोगों व राहगीरों द्वारा बच्चों को बाहर निकाला तथा इलाज हेतू चिकित्सक के पास पहुँचाया गया। जहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ही देर बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।