सीवान :बंद को लेकर राजद नेताओं ने निकाला मशाल जुलूस
#न्यूज़ इनपुट-परवेज अख्तर 

फोटो-मशाल जुलूस में शामिल राजद नेता-कार्यकर्ता
सीवान: 
किरासन तेल की कटौती व गिट्टी बालू की बंदी को लेकर बुधवार की देर शाम को मशाल जुलूस निकाला गया. इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की गरीब व मजदूर विरोधी नीतियों  के खिलाफ गुरुवार को बिहार बंद के तत्वावधान में जिला बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र की थोपी गयी जीएसटी से पूरा देश तबाह है. जिला मुख्यालय में राजद द्वारा बंदी के पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला गया. यह मशाल जुलूस राजेद्र पथ ,दरबार होते हुये जेपी चौक पहुंचा. मौके पर पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, विधायक हरिशंकर यादव, नंदजी राम, ओसिहर यादव, महफुज आलम, मोहमद कैफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे. बसंतपुर मुख्यालय में बुधवार की देर शाम बिहार बंद की पूर्व संध्या राजद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह की अगुआई में राजद कार्यकर्ताओ द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस पीएचसी मोड़ से निकल सब्जी मंडी होते हुए कोडर पुल तक गया. मौके पर पूर्व सांसद के प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र पांडेय, रमाशंकर यादव, ग्रिसदेव सिंह, चंदेश्वर राय, वकील सिंह, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे. बड़हरिया में मशाल जुलूस पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में जामो चौक, थाना चौक होते हुए ब्लॉक मैदान पहुंचा. इस दौरान सरकार जमकर विरोधी नारे लगाये गए. इस मौके पर राजद नेता  मो एहतेशामुल हक सिद्दीकी।,पूर्व जिला पार्षद कमलेश प्रसाद,जकरिया खान,इम्तेयाज खान,लक्की बाबू,मो जलालुद्दीन अधिवक्ता, विजयचंद्र राय,लालमोहर यादव,चुल्ली बाबू आदि मौजूद थे. रघुनाथपुर में प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव के नेतृत्व में निकला. इस मौके पर सुरेंद्र यादव, हनुमान यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.