*सीवान :मैरवा में आयोजित हुआ संत समागम*
✍ मैरवा से वरूणेश आनंद की रिपोर्ट
सीवान: विश्वकल्यार्थ सर्व मंगल की कामना हेतु शनिवार को मैरवा धाम स्थित कालेज परिसर मे संत समागम आयोजित किया गया . उक्त आयोजन मे वैष्णव मत से जुङे सीवान, छपरा, गोपालगंज व यूपी के देवरिया जिले के सैकड़ो वैष्णव संतों ने भाग लिया .
गौरतलब हो कि मैरवा मे कई वर्षो प्रत्येक शनिवार की संध्या स्थानीय निवासी सुभाष सिंह, चन्देश्वर सिंह, विरेंद्र कुशवाहा, बलिन्द्र सिंह, रामअवध भगत आदि दर्जनो लोगो के द्वारा
रामचरित मानस का पाठ किया जाता है . शनिवार को आयोजित यह संत समागम उक्त टोली के द्वारा ही आयोजित किया गया था . समागम की अध्यक्षता राम नारायण दास जी महाराज ने किया, मुख्य अतिथि देवता मुनी द्विवेदी रहे व विशिष्ट अतिथि वशिष्ठ दास जी महाराज, अवधेश दास जी महाराज , चैतन्य दास, घनश्याम दास, कन्हैया दास, हृदयानंद जी, हनुमान दास,महेश्वर दास, शिवनाथ दास सहित सैकड़ो संत उपस्थित रहे . समागम में विश्व कल्याणार्थ पुरातन भारतीय संस्कृति सहित वर्तमान में भारतीय वैष्णव संतो की भूमिका सहित रामकथा पर चर्चा की गई.
संत समागम मे मंच संचालन कर ललन सिंह ने किया .समागम के आयोजन मे सकुन्तला देवी, ज्ञांती देवी, रमावती देवी, , अनीता देवी, विनय शाही, वशिष्ठ पाठक , प्राचार्य सत्येंद्र सिंह , राजेश्वर सिंह, राजेन्द्र सिंह , राधेश्याम तिवारी आदि वैष्णव भक्तो की प्रमुख भूमिका रही .





Recent Comments