सारण :परसा में 35 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

परसा-
गुप्त सुचना के धार पर मकेर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर 35 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया।जिसमे थाना क्षेत्र के दादनपुर निवासी शंभु सिंह के दरवाजे पर पिकअप भान में त्रिपाल से ढक कर रखे 10 कार्टून शराब पिकउप भान तथा घर के बगल के खेत में गार कर रखे 14 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज शंभु सिंह का पुत्र संतोष सिंह को गिरफ्तार किया।वही थाना क्षेत्र के हैजलपुर से बोलेरों वाहन से 11 कार्टून अंग्रेजी शराब तथा बोलेरों जप्त किया।जबकि चालक वाहन छोड़ भागने में सफल रहा।इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने बताया कि शराब धंधेबाज संतोष सिंह को एक पिकअप भान तथा 24 कार्टून मैक्डोल अंग्रेजी शराब के कुल दो सौ पैतालीस लिटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।वही हैजलपुर से बोलेरों वहन को 11 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ जप्त किया गया है।उत्पाद अधिनियम के तहत संतोष सिंह के अलावे तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।