उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर(सिवान) : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंगरा उज्जैन के परिसर में गुरुवार को मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण पांच छात्रों को समारोह आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक भगवती प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन शिक्षक उदयनारायण सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जो बच्चे आर्थिक स्थिति से कमजोर हैं और वह आगे पढ़ना चाहते हैं उस बच्चे को यह ट्रस्ट सहायता करेगी। विद्यालय में पढ़नेवाले छात्र छात्रा मन एकत्रित कर पढ़ें और अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होकर जिला व प्रखंड का नाम रौशन करें। प्रथम पुरस्कार प्रशांत कुमार को दस हजार, द्वितीय पुरस्कार प्रिया कुमारी को सात हजार, तृतीय पुरस्कार अंकित कुमार राम को पांच,चतुर्थ पुरस्कार आशीष कुमार को 3500 व पंचम पुरस्कार मनोज कुमार सिंह को दो हजार रुपया व सर्वश्रेष्ठ शिक्षक शिल्पा सिंह को पांच हजार रुपया के साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया। वही सांत्वना के रूप में अंशु कुमारी, सलोनी कुमारी, प्रिया जेटली, दीपू कुमार, गरिमा सिंह, नंदनी कुमारी, विवेक कुमार राम, दिव्यांशु कुमार साह को एक-एक हजार रुपया का चेक दिया गया। समारोह में शिक्षक सुशील कुमार सिंह, सुरेंद्र पांडेय,
जितेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र कुशवाहा, शशिकांत मिश्रा, बृज कुमारी, पूनम कुमारी, वसुंधरा तिवारी,धर्मेंद्र कुमार तिवारी, अनिल कुमार पांडेय, बसंत कुमार, विवेक कुमार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
—
—




Recent Comments