अधिवक्ता के परिजनों को सांसद ने दी सांत्वना

#परवेज अख्तर /सिवान;

महाराजगंज : महाराजगंज अनुमंडल कोर्ट के अधिवक्ता पशुराम सिंह के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उनके नई बस्ती स्थित निवास पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बधाया। इस दौरान त्रिपुरारी सिंह, अजय कुमार, मंडल भाजपा अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, संजय सिंह राजपूत, अमरजीत सिंह, संतोष कुमार गुडु, मदन यादव, रिशु पांडेय, मृत्युंजय शाही आदि उपस्थित थे।