सिवान :राजद कार्यकार्ताओं की बैठक 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 तरवारा 
(सिवान) जी बी नगर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के मुहम्मदपुर पट्टी गांव के लक्ष्मण यादव के निवास स्थान पर यदुबंशी समाज व राजद के  नितेश कुमार यादव के अध्यक्ष्ता में कार्यकर्ताओ ने एक बैठक रबिबर को किया। यदुबंशी समाज के लोगो जेल जाने को लेकर काफी दुःख है। राजद कार्यकर्त्ता सह यदुबंशी महासभा के बरीय नेता नितेश कुमार यादव ने बताया की पूर्ब मुख्यमंत्री बिहार के लालू प्रसाद यादव के शासन काल में गरीब दबे कुचले लोगो को बोलने हक मिला और आज वह समाज में गिने जा रहे है जिसका नतीजा है की माननीय पूर्ब मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज जेल जा रहे है। इसका दुःख हम सभी यदुबंशियो में है और जबाब भी जब चुनाव होगा तो यदुबंशी समाज अपना एक एक मत राजद के खाते में देकर करेगी। हम यदबंशी जेल जाने से नही डरते है केवल डरते है तो इस गरीब जनता से जिसका हक राजनेता छिन कर खा रहे है। यही जनता आज अपने नेता के जेल जाने से काफी दुखी है लेकिन भयभीत नही जबाब जरूर देगे। इस बैठक में राजद के पूर्ब पंचायत अध्यक्ष् लक्ष्मण यादव, सरोज यादव, जुगेश्वर यादव, राकेश चौधरी, संदीप कुमार, मुन्ना यादव, अरबिंद यादव, रमाकांत यादव उर्फ़ पाल यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।